अयोध्या| कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन ने स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी से इस बारे में मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब एक सप्ताह पहले हुई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन ने स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी से इस बारे में मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब एक सप्ताह पहले हुई है।

यदि राहुल गांधी राम मंदिर जाते हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह अयोध्या मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। मालूम हो कि मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है और जनवरी में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

राहुल गांधी की यह राम मंदिर में पहली यात्रा होगी। 2017 में हुई किसान यात्रा में राहुल अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। हालांकि उन्होंने तब राम मंदिर से दूरी बना ली थी। 25 साल बाद तब वह पहला मौका था जब नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा हुआ था। बाबरी विध्वंस के बाद गांधी परिवार ने अयोध्या से दूरी बना ली थी।