मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर पुलिस के भी जोश उड़ गए हैं। मेरठ में रहने वाली एक युवती ने पति पर गंभीर आरोप लगाए है।
बताया जा रहा है शादी के नौ महीने बीत जाने के बाद भी शख्स ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। युवती को जब पति की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी मवाना निवासी युवक के साथ हुई थी। दिसंबर 2022 में दोनों से सात फेरे लिए थे। लड़का दिल्ली में आईटी कंपनी में एचआर के पद पर काम करता था। लड़की वालों ने बेटी की शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च किया। वधू पक्ष की ओर से शादी में करीब 26 लाख रुपये खर्ज किए गए थे। धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई और शादी के युवती पति के साथ दिल्ली आ गई।
आरोप है की शादी के बाद भी युवक ने युवती से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। युवती ने ससुराल वालों से इस बारे में बात की तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है। अभी उसका इलाज चल रहा है। युवक पत्नी के घरवालों से दिल्ली में फ्लैट दिलाने की मांग करने लगा। शादी के 9 महीने बाद परेशान युवती थाने पहुंची और पुलिस को सारी बाते बताई तो सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। युवती की तहरीर पर युवक और युवक के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।