मेरठ| मेरठ के मवाना में एक महिला ने घंटों ड्रामा किया। यही नहीं महिला दो दिन से प्रेमी के साथ रही रही थी कि उसने दो दिन बाद ही अपनी नौ साल की शादी को ठुकरा दिया और पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल महिला को समझाबुझाकर परिजनों के साथ भेजा गया।
जानकाारी के अनुसार रुस्तमपुर थाना कटघर मुरादाबाद निवासी महिला का बहसूमा निवासी समसपुर के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से बात चीत शुरू हुईं, खूब बातें होने पर दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया जिसकी भनक महिला के पति को बिलकुल नहीं थी।
पूछताछ में सामने आया कि ससुराल से दो दिन पहले प्रेमी के पास आई और उसके घर में ही रह रही थी। महिला के पति व ससुराल वालों को इस बात की जानकारी नहीं थी। जब एक दिन महिला की तबीयत खराब हुई तो प्रेमी ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
महिला ने अस्पताल से अपने पति को मैसेज कर दिया। खबर मिलते ही पति मवाना पहुंचा और पत्नी को अपने साथ घर लौटने को कहा तो पत्नी से साथ जाने से मना कर दिया और शादी तोड़ने की जिद पर अड़ गई। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही।
बहुत समझाने पर भी महिला ने किसी की एक न सुनी। शादी के नौ साल बाद भी महिला पति के साथ खुश नही थी। मामला इतना बढ़ गया की पुलिस तक जा पहुंचा। घंटों चले तमाशे व सबके दबाव के बाद महिला मायके वालों के साथ जाने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया।