मेरठ। बुधवार की शाम एक गोदान में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है। आग की ऊंची ऊंची लपटे देख इलाके में हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
मेरठ में बुधवार की शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित रद्दी के गोदाम में भीषण आग लग गई। अचानक गोदाम में आग लगने से इलाके में सनसनी का माहौल है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आंख पर काबू पाया गया। इसी दौरान क्षेत्र वासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार निवासी देवेश गोयल का ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरस्वती लोक के पास रद्दी की कतरन का गोदाम है। क्षेत्र वासियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे उन्हें गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी फायर कंट्रोल रूम में दी। इसी दौरान धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची ऊंची लपेट उठने लगी।
जहां एक तरफ आग लगने से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रवासी अवैध रूप से गोदाम चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी। गोदाम मालिक से गोदाम संचालन के कागजात मांगे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।