मेरठ। केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के बयान को लेकर उनपर पलटवार किया हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अलग प्रदेश की संजीव बालियान की मांग पर सवाल उठाए थे।

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले के उद्घाटन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जयंत चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने मंच से कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज था। अब भयमुक्त समाज है।

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान आज मेरठ में सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि मेले के उद्घाटन में पहुंचे। यहां समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर पलटवार किया।

केंद्रीय मंत्री ने जयंत चौधरी के बयान 10 साल में पश्चिम को क्या मिला, के जवाब में डॉक्टर बालियान ने कहा कि बीते 10 सालों में क्षेत्र का विकास किया है। बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है। तमाम हाईवे और एक्सप्रेस वे बने हैं।

पहले दिल्ली से मेरठ तक सड़कों का यह हाल था कि तीन घंटे में पहुंचते थे। अब मात्र 1 घंटे में पहुंच रहे हैं आगामी कुछ महीनो में ही रैपिडेक्स चलने से मात्र 45 मिनट में मेरठ दिल्ली के बीच का सफर तय होगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के शासन में संभव हुआ है। पहले प्रदेश में गुंडाराज था, अब प्रदेश में भयमुक्त समाज है। कानून का राज है। यह सब भी भाजपा के कार्यकाल में संभव हुआ है।