बरेली| यूपी में बरेली जिले में सपा में रार देखने को मिल रहा है। यहां पार्टी मुख्यालय के आदेश पर सोमवार को बुलाई गई विशेष बैठक में भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए।
आगामी चुनाव को देखते हुए जहां अन्य पार्टियां दिनरात रणनीति बनाने में जुटी हैं वहीं सपा के प्रमुख नेता और विशेष आमंत्रित सदस्यों को बैठक के नाम पर अपने जरूरी काम याद आ जाते हैं। स्थिति यह है कि पार्टी मुख्यालय के आदेश पर सोमवार को बुलाई गई विशेष बैठक में भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए। चर्चा तो यह भी है कि जिलाध्यक्ष के आमंत्रण को सभी ने फरमान मानकर नाफरमानी कर दी। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने 13 दिसंबर को एक आदेश निर्गत किया। इसमें कहा गया कि प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीए सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य अपने जिला एवं महानगर अध्यक्ष के साथ बैठक कर गृह जनपद के एक विधानसभा क्षेत्र के 100 बूथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

पार्टी मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होते ही जिला और महानगर अध्यक्ष ने सोमवार सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई। इसमें पार्टी के एक महासचिवए दो सचिव और दस विशेष आमंत्रित सदस्यों को आमंत्रित किया गया लेकिन विजयपाल सिंह को छोड़कर कोई जानकारी करने पर पता चला कि एक के परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो गया। एक की पत्नी का स्वास्थ खराब है। दो सदस्य तीन दिन के लिए बाहर गए हुए हैं। एक बरेली से दूर बहेड़ी में हैं। बाकियों के भी निजी काम गिना दिए गए।

इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि 13 लोगों की बैठक बुलाई गई थी। सभी से फोन पर बात हो गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में कमजोर बूथों का चयन कर लिया गया है। अगली बैठक बुलाकर सभी को उनके क्षेत्र के कमजोर बूथों की सूची सौंप दी जाएगी। दोनों अध्यक्षों ने बैठक नहीं होने के कारण तो गिना दिए लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन नहीं होने पर अब अगला कदम क्या होगाए इस पर कुछ नहीं कहा।

सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन का सोमवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने मेहनत और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिम्मेदारी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सिद्धार्थ सिंह समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।युवा एवं फ्रंटल संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।