लखनऊ। फैजाबाद (अयोध्या), इलाहाबाद (प्रयाग) के बाद अब गाजियाबाद को भी जल्द नई पहचान मिल सकती है। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे शासन को भेजने का फैसला लिया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए नाम को लेकर उन्होंने गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह वहीं से तय होगा।

गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन जनपद का क्या नाम रखेगा वह वहीं से तय होगा। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद संजय कुमार सिंह ने रखा है। उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या फिर हर नंदी नगर कर दिया जाए।

गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके जिले का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने गजप्रस्थ, हरनंदीपुरम या दूधेश्वररथ नगर नाम रखने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि सरकार इन सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद कोई फैसला कर सकती है