नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन, फेफड़ा ट्रांसप्लांट के बाद से अस्पताल में थींकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन का निधन हो गया। राजूबेन ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ महीने पहले ही राजूबेन का मुंबई के एक अस्पताल में फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया था।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन का निधन हो गया। सोमवार को राजूबेन ने मुंबई की एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ महीने पहले ही राजूबेन का फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया था। ट्रांसप्लांट के बाद वो अस्पताल में भर्ती थीं। बड़ी बहन की मृत्यु के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। आज उन्हें गुजरात के बनासकांठा जिले और गांधीनगर के दौरे पर जाना था।

कुछ महीने पहले ही अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन ने अपना फेफड़ा ट्रांसप्लांट करवाया था। फेफड़ा ट्रांसप्लांट करने के बाद से वो मुंबई की एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। इस दौरान उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। मुंबई की अस्पताल में बड़ी बहन के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने अपने गुजरात दौरे पर ना जाने का फैसला किया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक भाजपा के एक नेता ने बताया कि अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गुजरात दौरे पर जाना था। गुजरात दौरे पर उन्हें बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी जाना था,

जबकि उनका दूसरा दौरा गांधीनगर की राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में पहुंचना था। लेकिन बड़ी बहन की मृत्यु की खबर सुनने के बाद शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया। गुजरात दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बनास डेयरी की कई परियोजनाओं और उत्पादों को लॉन्च करने और सुबह एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने का कार्यक्रम था। जो अब रद्द कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुजरात राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि अमित शाह अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।