उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दिवाली से पहले एक घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त रितु (26) के रूप में हुई है। महिला ने मरने से पहले अपनी मां को आखिरी बार फोन कर अपने कुछ ऐसा कहा था कि जिससे उसकी मां को अंदाजा भी न हुआ कि वो अपनी बेटी से आखिरी बार बात कर रही है। रितु ने आत्महत्या से पूर्व कोई सुसाइड नोट भी लिखा जिसके चलते पुलिस को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और कैसे थे रितु के हालात जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया…

रितु के आत्महत्या की सूचना मिलते ही रितु के परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो शव शाल के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को लटकाया है।
विज्ञापन

पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक रितु अपने परिवार के साथ गली नंबर-12, ब्रह्मपुरी में रहती थी। दिसंबर 2017 में इसकी कर्मवीर नामक युवक से शादी हुई थी। फिलहाल इनके यहां तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा था।

सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे रितु ने अपने घर पर फांसी लगा ली। पति ने फौरन मोती नगर स्थित उसके मायके वालों को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार वहां पहुंच गया। उसी दौरान पुलिस भी वहां थी। पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में रितु का शव पंखे से उतारा। रितु की बहन सानिया ने बताया कि करीब 10 बजे उसकी बहन ने मां को कॉल कर जिंदगी से परेशान होने और हारने की बात कही थी।
विज्ञापन

रोते-रोते रितु ने फोन काट दिया था। इसके बाद उसके जीजर कर्मवीर ने परिवार को रितु की मौत की खबर दी। परिजनों का आरोप है कि कर्मवीर और उसका परिवार रितु को बहुत बुरी तरह मारते-पीटते थे। इससे वह परेशान हो चुकी थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।