मैनपुरी : लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव नजर आईं तो वहीं अब एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। डिंपल यादव की छोटी बहन यानि अखिलेश यादव की साली पूनम मैनपुरी पहुंच गई हैं। वे बहन डिंपल के चुनाव प्रचार में उनका साथ देंगी।
मैनपुरी लोकसभा से चुनाव मैदान में उतरीं डिंपल यादव के साथ अब उनकी बहन पूनम भी नजर आएंगी। सेना से वीआरएस ले चुकीं पूनम रावत मैनपुरी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि डिंपल यादव को जीत मिलेगी।
पूनम ने बताया कि वे यहां परिवार के नाते डिंपल यादव को सपोर्ट करने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी सरकार चाहतीं हैं, जो युवाओं के लिए काम करे। उन्होंने बताया कि वे फौज में थीं और 20 साल तक सेवाएं दी हैं।