शामली। में चौसाना थानाक्षेत्र में में बल्ला मजरा मार्ग पर जिजौलागांव में देर रात करीब दो बजे एक 10 फीट ऊंची कमरे के चारों दीवार गिर गई। कमरे में सो रहे 9 लोग दब गए। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। जिसमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सात गंभीर लोगों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पुराने विवाद के चलते प्रधान पक्ष पर दीवार गिराने का आरोप लगा रहे हैं।

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में इकराम एवं यासीन सहित नौ लोग एक कमरे में सो रहे थे। चारों दीवार के ऊपर सीमेंट की चादर डालकर कमरा बना हुआ था। देर रात करीब दो बजे हादसा हो गया। सभी चारों तरफ की दीवारें गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे सभी लोग नौ लोग दब गए।

आसपास के लोगों ने दीवार गिरने के बाद शोर-शराबा करके अन्य लोगों को उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सात गंभीर रूप से घायलों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते प्रधान पक्ष के लोगों ने दीवार गिराकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।