आगरा। यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 रुपये के कुरकुरे का पैकेट न मिलने पर बीवी इस कदर नाराज हो गई कि पति को छोड़ मायके चली गई। वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी हर रोज कुरकुरे मांगती है। हर दिन कुरकुरे लाकर परेशान हो गया हूं। इधर, कुरकुरे ना मिलने से नाराज पत्नी ने पति की शिकायत थाने में भी कर दी है। यहां तक कि तलाक तक की नौबत आ गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की बातें सुनकर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। जहां दोनों की काउंसलिंग की गई। पति-पत्नी को अगली तारीख दे दी गई है। साथ ही आपस में ही सुलह करने की भी नसीहत दी गई है।

ये मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक लड़की की शादी सदर थाना क्षेक्ष के रहने वाले लड़के के साथ हुआ था। 2023 में दोनों की शादी हिंदू रिवाज के संपन्न हुई थी। जानकारी के मुताबिक शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक चल रहा है। लेकिन पत्नी की अधिक कुरकुरे खाने की आदत वजह से पति परेशान हो गया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी होने लगी। आरोप है कि जब भी पति ऑफिस ने के लिए घर से निकलता था तब उसकी बीवी कुरकुरे लाने की डिमांड करती थी। लेकिन एक दिन वह कुरकुरे लाना भूल गया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई।

कुरकुरे को लेकर पत्नी-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। वहीं, इससे नाराज होकर बीवी मायके चली गई और पिछले डेढ़ महीने से मायके में ही है। हाल ही में उसने थाने पहुंचकर पति की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर थाने ने उसे परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। काउंसल डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताय कि उसकी बीवी आए दिन 5 रुपये वाले कुरकुरे के लेकर झगड़ा करती थी। एक दिन कुरकुरे लेकर नहीं आया तो उसकी बीवी रूठ कर मायके चली गई। वहीं, महिला का कहना है कि पति के मारपीट करने की वजह से वह मायके गई है। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।