नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इससे पहले उसने शव से खाल भी निकाल ली थी। पुलिस ने इस मामले की शुरुआती जांच के बाद बताया कि महिला ने डिनर देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर डाला। पुलिस से पूछताछ में उसने पत्नी क हत्या की बात स्वीकार की है। 35 साल की पुष्पा का शव घर के अंदर ही किचन से बरामद किया गया था। घर में वह अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार पुष्पा का पति शिवराम एक मिल में काम करता था। वह सोमवार शाम को काम पर से लौटा तो खाना मांगा। इस पर महिला ने इनकार कर दिया तो भड़के शिवराम ने कत्ल ही कर डाला। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे। सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ तो पुष्पा ने डिनर देने से इंकार कर दिया। इससे शिवराम का पारा और चढ़ गया। उसने एक धारदार हथियार लेकर पुष्पा को गोद डाला। इसके बाद उसका गला काट दिया। यही नहीं उसने पत्नी की वीभत्स तरीके से हत्या के बाद पूरी रात उसके शव को काटा।
शिवराम ने अपनी पत्नी के शव से पहले खाल निकाल ली और फिर रात भर उसके टुकड़े करता रहा। पुष्पा और शिवराम किराये के मकान में रहते थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुबह शिवराम ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोग पहुंचे तो पत्नी का शव टुकड़ों में देखा। दोनों का बेटा सो रहा था। तुमकुरु के एसपी अशोक वेंकट ने बताया कि शिवराम ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ करते थे। घटना वाले दिन शिवराम की नौकरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी को मार डाला और अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।