इंदौर। में नाबालिग से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की कक्षा सातवीं की छात्रा है और उसके साथ बलात्कार करने वाला भी नाबालिग है। बलात्कार के बाद लड़की को गर्भ ठहर गया तो लड़के ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। पेट में दर्द होने पर परिजन डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद हकीकत का पता चला।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 12 वर्ष है। वह बड़ा गणपति क्षेत्र के स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती है। करीब तीन माह पहले वह स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान एक नाबालिक लड़के ने उसे रोका और घर की छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठाया। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। इसके बाद वह कई बार छात्रा से मिला। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो लड़के ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। इसके बाद लड़की के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बताया कि लड़की को तीन माह का गर्भ है जो गोली खाने से गिर गया है। इस पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताई। बाद में परिजन छात्रा को लेकर एरोड्रम थाने गए और लड़के की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग छात्र भी उसी इलाके में रहता है।