अमरोहा। अमरोहा के लकड़ा चौराहे पर परिवहन विभाग के संकेतक बोर्ड लंबा सांप चढ़ गया। लोगों की नजरें उस पर पड़ीं तो शोर मच गया। सांप को बोर्ड पर चढ़ता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि, कुछ देर बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और मशक्कत के बाद सांप को उतारा गया। नगर में बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहा है। यहीं पर परिवहन विभाग को संकेतक बोर्ड लगा हुआ है। बुधवार देर रात नौ बजे यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजर रहे थे।

तभी वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर अचानक बोर्ड पर चढ़ते लंबे सांप पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। काफी देर तक सांप बोर्ड पर रेंगता रहा। इस दौरान सांप वाहनों पर न गिर जाए, ऐसे में उनके पहिए थम गए। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन कर्मी वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

बार में रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि बोर्ड पर सांप चढ़ा हुआ है। टीम ने काफी प्रयास के बाद उसे पकड़ा। बताया कि यह सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था। जो जहरीला होने के साथ तेज रफ्तार से चलता है।