कृषि कानूनों की वापसी पर सियासत जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तरफ केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं और मैंने उन्हें पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। 

कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद कांग्रेस शनिवार को विजय दिवस मना रही है। देशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सभाएं और रैली कर रहे हैं। 
</a