नई दिल्ली। 5 अगस्त को नेशनल अंडरवियर दिवस मनाया जाता है। आप और हम जानते हैं कि कपड़ों में अंडरवियर कितना जरूरी है। महिला हो या पुरुष अंडरगारमेंट्स हम सबकी जरूरत है। क्योंकि ये बाहरी कपड़ों के नीचे पहने जाने वाले वस्त्र होते हैं, जो आमतौर पर त्वचा के सीधे संपर्क में होते है और त्वचा को सुरक्षा देते हैं। बता दें, जहां एक ओर इन्हें पहनने के सही तरीकों पर आज भी डिबेट हो रही है, वहीं दुनिया में ऐसी भी जगहें हैं जहां अंडरगारमेंट्स पहनने पर रोक लगा दी गई है, खास तौर पर महिलाओं के ऊपर ये रोक लागू होती है। चलिए आपको उस जगह के बारे में बताते हैं और थोड़ा अंडरवियर से जुड़ा दिलचस्प इतिहास बताते हैं।
यहां की लड़कियों को है ब्रा और पैंटी पहनने की मनाही
देश और दुनिया की महिलाओं को सबसे ज्यादा अपने कपड़ों को लेकर सुनना पड़ता है। वहीं कई देशों में महिलाओं के कपड़ों पर कई नियम भी बनाए गए हैं। अमेरिका के मिसौरी में महिलाओं के लिए एक बहुत ही अजीबोगरीब कानून है। यहां की महिलाओं को ब्रा और पैंटी या अन्य किसी भी तरह के अंडरवेयर पहनने पर रोक है। बता दें, इस निर्दयी कानून के चलते महिलाओं को कई बार बहुत ही ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रा शब्द कहां से आया?
ब्रा शब्द फ्रांस से आया था, एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहली मॉडर्न फ्रांस में बनी थी, इसका नाम ‘इतेंपमतम’ शब्द से लिया गया। था जो एक फ्रेंच शब्द है। इसके मतलब होता है शरीर का ऊपरी हिस्सा। इसके इतिहास की बात करें तो 30 मई 1869 को फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कोर्सेट को दो टुकड़ों में काटकर अंडरगार्मेंट्स बनाए थे। धीरे-धीरे ब्रा के कई रूप देखे गए लेकिन आज भी इसे ब्रा के नाम से ही पहना जाता है।
चीन में लड़कों ने अंडरगारमेंट्स पहनकर किया था ये काम
वहीं अगर चाइना की बात करें, तो चीनी सरकार जानती है, एक हेल्दी शरीर के लिए महिलाओं को अंडरगारमेंट्स पहनना कितना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लॉन्जरी इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए देश के लड़कों को सोशल मीडिया पर लड़कियों के अंडरगारमेंट्स का प्रचार करने के लिए कहा था। इस प्रचार की खास बात ये थी कि लड़के खुद अंडरगारमेंट्स पहन रहे थे और वीडियो एड शूट करा कर थे।
पुरुषों के अंडरवियर का इतिहास लगभग 7000 साल पुराना है
पुरुषों का अंडरवियर हमेशा से एक दिलचस्प विषय रहा है। बता दें, लंगोटी 7,000 साल पहले पुरुषों के अंडरवियर का पहला और प्राथमिक रूप था। वहीं बाद में अंडरवियर के रूप में बॉक्सर शॉर्ट्स बनाए गए, जिसे तुरंत सफलता नहीं मिली। उनमें ड्रॉअर और यूनियन सूट जैसा सपोर्ट नहीं था, इसलिए पुरुष उनके दीवाने नहीं थे, लेकिन जैसे- जैसे समय बीतता गया, पुरुषों के अंडरवियर में विकास होता रहा।