आगरा। आगरा के थाना सदर में दलित किशोरी से भाजपा नेता के मैरिज होम में दुष्कर्म के मामले में दो माननीयों की पैरवी से ताल फिरोज खां क्षेत्र में आक्रोश है। तनाव की वजह से पीएसी तैनात की गई है। महिलाओं का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि ने समझौैते की पेशकश की तो दूसरे ने आरोपी भाजपा नेता की जमानत कराने के लिए दबाव बनाया। शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सामने महिलाएं बिफर गईं। कहा कि ऐसे नेताओं को सबक सिखाएंगे।

ताल फिरोज खां क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं के सामने आपबीती बताई। आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि ने मैरिज होम संचालक का पक्ष लिया। महिलाओं के कहासुनी करने पर धमकाया। जनप्रतिनिधि के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। समझौता करने के लिए कहा जा रहा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।