सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान दो दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया है।
शनिवार देर रात कैलाशपुर में जुएब ने अपने तीन अन्य साथियों के दो स्कूटी पर सवार होकर फायरिंग कर दी। जुएब पहले एक घटना में जेल भी जा चुका है। अंधाधुंध फायरिंग में गांव के रहमान पुत्र यूनुस, कादिर पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र छोटन घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, कृष्णवीर और सिपाही टुकेश यादव को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। दरोगा प्रवेश के हाथ और सिपाही के सिर पर चाकू से कई वार किए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सिपाही टुकेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का पता लगते ही सीओ समेत तमाम फोर्स अस्पताल पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस झगड़े की सूचना पर गांव में पहुंची थी। पुलिस आरोपियों की पुलिस जुटी हुई है।