मेरठ। मेरठ के खरखाैदा में शुक्रवार देररात्रि मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फखरपुर कबट्टा के सामने अज्ञात वाहन से टकराने के बाद ब्रेजा कार सवार महिला चिकित्सक, उसका पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति पेशे से वकील है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि के करीब सहारनपुर से अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे एडवोकेट काशिफ पुत्र अकील, उनकी पत्नी डॉ रूमाना खान व दो बेटी आयशा छह वर्ष, मायशा नौ वर्ष की ब्रेजा कार मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर गांव फखरपुर कबटटा के सामने अज्ञात वाहन से टकरा गई।

हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी को घायल अवस्था में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने डॉ रूमाना खान 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार महिला चिकित्सक डॉ रूमाना खान एमबीबीएस एमडी जो कि सहारनपुर में ही अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर सेंटर में तैनात थी। वहीं उनके पति एडवोकेट काशिफ जो कि सहारनपुर कचहरी में प्रैक्टिस करता है। उधर दोनों बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।