मुज़फ्फरनगर।   आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि अधिकारियों का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए। भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। हमारे लोग हिंसा का साथ नहीं देते हैं।

पलड़ी गांव में सन्नी की हत्या के बाद सोमवार को शोक सभा हुई। सांसद ने अधिकारियों को चेतवनी दी कि समय बदलेगा तो इनको जवाब दिया जाएगा। ऐसे अधिकारी तनख्वाह तो गरीबों के पैसे की लेते हैं, मगर काम पैसे वालों का करते हैं। सरकार बदलेगी और मौका मिला तो ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे। अच्छे अधिकारियों का सम्मान होगा। न्याय में देरी होना न्याय को अवरुद्ध करना होता है। सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। युवाओं से उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया गया।