रालोद ने बृहस्पतिवार को दो और प्रत्याशी घोषित कर दिए। सहारनपुर की रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) सीट से विवेक कांत को चुनावी मैदान में उतार गया है। इसके अलावा बिजनौर सीट पर डा. नीरज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। यहां रालोद ने जाट उम्मीदवार पर दांव लगाया है। इस सीट पर कई दिन से घमासान चल रहा था। यहां दावा किया जा रहा था कि सपा ने भी एक प्रत्याशी को सिंबल जारी कर दिया है। ऐसे में यहां घमासान और तेज हो सकता है।