शामली. विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार की जंग के बीच शामली विधानसभा से सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी के लिए दुखद खबर आई है, जिसके बाद आज के उनके सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

प्राप्त नकारी जाके मुताबिक शामली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी की माता का आज निधन हो गया। चुनाव प्रचार के चरम पर होने के बीच आई इस दुखद खबर के चलते गठबंधन समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रसन्न चौधरी की माता जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद गांव कासमपुर में होगा। इस दुखद खबर के चलते उनके सभी चुनाव कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।