ref=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पारा हाई होता जा रहा है और चुनावी रैलियों का समां बंधने लगने है, इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहम शहर और खासी सुर्खियों में रहने वाले मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना और खतौली में लोगों को संबोधित किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मुजफ्फरनगर दंगों की याद दिलाना नहीं भूले उन्होंने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति इन दंगों को नहीं भूल सकता उन्होंने आगे कहा कि सचिन और उसका साथी गौरव भी बहन की रक्षा करने के लिए आगे आए लेकिन उनके साथ क्या किया गया ये सभी को पता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा तब उन दो लड़कों की जोड़ी कहां थी जो सौहार्द स्थापित करने आए हैं तब कहां थे क्या गौरव और सचिन गौरव जाट नहीं थे क्या…
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या हुआ करती थी। दंगा, पलायन यहां की पहचान बन चुकी थी। पर्व पर रोक लगा दी जाती थी। सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी से यहां हर कोई परेशान था।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा विदुर ने 5 हजार साल पहले बिजनौर की इस धरती को अपना केंद्र बिंदु माना था। महात्मा विदुर की साधना से पवित्र इस धरती पर जन्म लेने और सेवा करने का हम सभी को सौभाग्य मिल रहा है।