मुंबई। कूपर फैमिली से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि राजकपूर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर राजीव कपूर की मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद परिजनों नें उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजीव कपूर के साथ मौजूद थे रणधीर
राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के मृत्यु की खबर से परिवार समेत पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। राजीव कपूर की जब तबीयत खराब हुई तो उनके बड़े भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) उनके साथ थे। राजीव के अंतिम वक्त तक रणधीर अपने छोटे भाई के साथ मौजूद रहे।
बेचैनी के बाद पड़ा दिल का दौरा
बताया जा रहा है कि राजीव कपूर सुबह तक बिल्कुल ठीक थे। सुबह के नाश्ते के बाद उन्हें हल्की बेचैनी होने लगी। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
रणधीर कपूर ने दी जानकारी
वहीं रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई की मौत की खबर सार्वजनिक तौर पर साझा की। उन्होंने भाई के निधन की जानकारी देते हुए कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।”
राजीव कपूर की फिल्में
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने साल 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। अगर बात करे उनके हिट फिल्मों के बारे में , तो उनकी सबसे हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही। बता दें कि राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) तीन भाई थे, तीनों भाई में सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर उसके बाद ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे वे (राजीव कपूर) थे।