अलीगढ सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का अधिकार है। हालांकि, हिजाब का प्रकरण अभी कोर्ट में है।
क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर रामवती सिंह ने कहा कि मुस्लिम बालिकाएं हिजाब पहनकर कॉलेज आ सकती हैं, क्योंकि यह उनका अधिकार है। वह 15वीं बार महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं हैं। उन्होेंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा सरकार में सर्वाधिक महिला अत्याचार के मामले सामने आए हैं। भाजपा शासनकाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा छलावा साबित हो रहा है।