लखनउ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में न्च् में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सिमटी आरएलडी इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ओर बसपा को भी पछाड रही है।
करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कई हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने भी अच्छी बढ़त बनाई हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वाराणसी में मंत्री नीलकंठ तिवारी भी पीछे चल रहे हैं।
रालोद इस वक्त प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बसपा सिर्फ 3 ओर कांग्रेस सिर्फ 2 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। अपना दल सोनेलाल भी 10 सीटों पर बढत हासिल कर तीसरे नम्बर की पार्टी बनती नजर आ रही है। रालोद इस समय 8 सीटों पर आगे हैं ओर चौथे नम्बर की पार्टी बनती नजर आ रही है। नीचे देखें यूपी में किस पार्टी को अब तक कितनी सीटों पर मिली है बढत।