लखनउ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इस बार 10 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। मेरठ से इस बार दो विधायक मंत्री बने हैं।

पश्चिम के जिलों की बात करें तो मुरादाबाद से भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री, मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, गुलाब देवी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, गाजियाबाद से नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, मेरठ से दिनेश खटीक राज्यमंत्री और सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री, बागपत से केपी मलिक राज्यमंत्री, सहारनपुर देवबंद से ब्रजेश सिंह राज्यमंत्री और जसवंत सैनी एवं बलदेव सिंह औलख को राज्यमंत्री बनाया गया है।

सभी 10 नेता चाय पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इन सभी नेताओं के नाम मंत्री लिस्ट में आने से पश्चिमी यूपी में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं सभी जिलों में मंत्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।