मुंबई.सोमवार को प्रमुख इक्विटी इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी 50 में क्रमश: 1.08% और 0.97% की गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सभी यूरोपीय और एशियाई बाजारों में गिरावट रही। दूसरी ओर, चीन में फिर से कोविड -19 की चिंता के चलते तेल की कीमतों में सप्ताह में 5% से भी अधिक की गिरावट आई है। वहीं रुपया 76.68 के आस-पास मंडरा रहा है। 3 जून 2022 का एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स सेटलमेंट 0.19% बढ़कर 51,921 रुपये हो गया। कमोडिटी बाजार में जून 2022 के निपटान के लिए ब्रेंट क्रूड 4 डॉलर 41 सेंट गिरकर 97.66 डॉलर प्रति बैरलपर आ गया है।
बीएसई सेंसेक्स 1.08% गिरकर 56,579.89 के स्तर पर लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स मिडकैप भी 1.86 फीसदी गिरकर 24,238.68 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 1.88 फीसदी गिरा और दिन के अंत में 28,699.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप स्टॉक्स में HDFC Bank, ICICI Bank और Housing Development Finance Corporation Ltd जैसे शेयर रहे।
इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स 0.97% की गिरावट के साथ 17,005 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, बैंक निफ्टी 0.20% की बढ़त के साथ 36,115.90 के स्तर पर दिन के अंत में हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स पर ICICI Bank, Bajaj Auto, Maruti Suzuki और Axis Bank जैसे शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सोमवार को अपर सर्किट में कम कीमत वाले शेयरों की लिस्ट इस प्रकार है। आने वाले सेशन में इन शेयरों पर कड़ी नजर रखें।
Sr No. Stock Name LTP Circuit Limit %
1 Archidply Industries Limited 56.95 9.94
2 Shree Rama Multi Tech Ltd 14.94 9.93
3 Compucom Software Ltd 27.7 9.92
4 A2z Infra Engineering Ltd 15.61 4.98
5 GMR Power and Urban Infra Ltd 32.75 4.97
6 Adroit Infotech Ltd 15.65 4.96
7 Karnavati Finance Ltd 20.1 4.96
8 Imagicaaworld Entertainment Ltd 17.57 4.96