बागपत. पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। किसानों ने छोटे चौधरी को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे छपरौली कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय के प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बागपत के अलावा मेरठ और अन्य जिलों में चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।
उनके कराए गए कामों की प्रशंसा की
यज्ञ के ब्रह्मा उमेश शास्त्री तुगाना तथा यजमान रामकुमार खोखर चेयरमैन रहे। यज्ञ के पश्चात श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के किसान हितों के लिए किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की। कहा कि स्वर्गीय अजित सिंह के कार्य किसानों के मन में युगों- युगों तक याद रहेंगे और किसान उनका सदैव ऋणी रहेगा। उसके पश्चात योगेंद्र शास्त्री ने स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की याद में एक भजन सुना कर श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। विकास प्रधान बाछौड़ ने कहा कि मृत्यु अटल सत्य है लेकिन किसी महान आत्मा के जाने के बाद उसके कार्य लोगों के दिलों में सदा जीवित रहते हैं।
पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि
ऐसे ही स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के कार्य भी इस क्षेत्र के प्राणी मात्र के मन में संजोये हुए हैं, जो कि अनंत काल तक वही संजोये रहेंगे। इस कार्यक्रम में रालोद के सैकड़ों पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों यज्ञ में आहुति देकर स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र व मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के द्वारा कराए गए कार्यों की सूची के पंपलेट का वितरण कर लोगों को किया।
ये लोग रहे मौजूद
स्वः चौधरी अजित सिंह के छह मई 2021 को हुए निधन के बाद प्रत्येक महीने की छह तारीख को कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में रालोद के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार चेयरमैन तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से यज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर सुखबीर सिंह गठीना, जय किशोर, नवाब अहमद हमीद, रेनू तोमर, कुमकुम राठी, बॉबी तोमर, अशोक चौधरी, श्याम सिंह, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर एवम हरेंद्र खोखर आदि मौजूद रहे। उधर बागपत में रालोद कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके