मेरठ. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए दो पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर 50 से ज्यादा दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई भी की गई। यह कार्रवाई मेरठ व गाजियाबाद की सीमा में भी की गई है।
हादसे रोकने के लिए कार्रवाई
टोल मैनेजर रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस की मदद से हाईवे पर प्रतिबंधित दोपहिया वाहनों को आने जाने से रोक दिया। मैनेजर रविंद्र ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहले से ही दुपहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके दोपहिया चालक जान जोखिम में डालकर एक्सप्रेस वे पर फर्राटे भर रहे हैं।
जिस कारण आए दिन हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है इसलिए अब हर रोज काची टोल प्लाजा पर पुलिस की मदद से दोपहिया वाहनों के चालान भी काटे गए। उन्हें एक्सप्रेस वे पर आने जाने से भी रोका जाएगा। जल्द ही दोनों जिलों की पुलिस यहां अभियान चलाकर दो पहिया वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।