नई दिल्ली. पिछले सालों के मुकाबले इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों में नए एसी और कूलर लगवा रहे हैं। वहीं देश में एक बड़ी आबादी ऐसी भी है, जो एसी और कूलर जैसे महंगे उपकरणों को खरीद नहीं सकती। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आप बिना एसी और कूलर के भी अपने घरों को ठंडा कर सकेंगे। गर्मी को दूर भगाने के ये रामबाण उपाय हैं। इन उपायों को अपनाने के बाद आपका कमरा काफी ठंडा हो जाएगा। इसके अलावा कमरा ठंडा होने के बाद आपको बिजली से चलने वाले दूसरे उपकरणों का उपयोग भी नहीं करना होगा।

अगर आप बिना एसी और कूलर चलाए घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खिड़कियों को बंद करना होगा। खिड़कियों से बाहर की गर्मी घर के अंदर आती है। खिड़कियों को बंद करने की बजाए आप उस पर कॉटन के पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खिड़कियों और दरवाजों पर कॉटन का पर्दा लगाने से घर के भीतर ठंडक बनी रहती है।

अक्सर देखने को मिलता है कि बिजली के उपकरणों के उपयोग करने पर घर के भीतर गर्मी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बिजली से चलने वाले डिवाइस गर्मी पैदा करने का काम करते हैं। ऐसे में इनका उपयोग जरूरत के समय ही करें। बिजली के उपकरणों को बंद करने के बाद आपके कमरे में ठंडक बनी रहेगी।

अगर आप अपने कमरे में बल्ब को जलाकर रखते हैं। ऐसे में कमरे के भीतर गर्मी बढ़ती है। आपको जरूरत के समय ही बल्ब का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने अपने घरों में ज्यादा वाट का बल्ब लगा रखा है। ऐसे में वो कमरे को और भी ज्यादा गर्म करने का काम करेगा। आप ज्यादा वाट के बल्ब को एलईडी बल्ब से रिप्लेस कर सकते हैं।

कमरे को ठंडा करने के लिए आप खसखस की चादर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम ठंडा करने के लिए खसखस की चादर एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आपको खसखस की चादर को किसी ठीक सी जगह पर टांगना है और उसके बाद चादर को नियमित तौर पर पानी से गीला करना होगा। ऐसा करने पर कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा। खसखस की चादर आपको बाजारों में आसानी से मिल जाएगी।