नई दिल्ली. आज जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी कार को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते सालों में सीएनजी कार की खरीदारी में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल कार की बजाए सीएनजी कार को चलाना ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव है। वहीं पेट्रोल और डीजल कारों की अपेक्षा सीएनजी कार काफी कम प्रदूषण करती है। यही वजह है, जिसके चलते लोग अब सीएनजी कार को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आज आपको बड़े पैमाने पर सड़कों पर सीएनजी कार दौड़ते हुए दिख जाएगी। अगर आप भी सीएनजी कार का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। इन बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप सीएनजी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको उसकी समय समय पर जांच कराते रहना चाहिए। आपको हर तीन साल में उसकी जांच कराना जरूरी। अगर आप नियमित समय पर बिना जांच कराए सीएनजी को भरवाते हैं। इस स्थिति में उसके विस्फोट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
आपको अपनी कार में हमेशा अथॉराइज्ड जगह से सीएनजी किट लगवानी चाहिए। अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर से कार में सीएनजी किट लगवाने पर आपको एक खास तरह का सर्टिफिकेट दिया जाता है। इससे आप देश में किसी भी जगह पर अपनी सीएनजी कार को लेकर जा सकते हैं।
इसके अलावा आपको अपने सीएनजी किट की एक्सपायरी डेट भी समय समय पर चेक करते रहना चाहिए। सरकार के मुताबिक 15 साल से ज्यादा सीएनजी सिलेंडर का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप 15 सालों से ज्यादा किसी सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, तो ऐसा करना खतरनाक है।
अगर आप सीएनजी कार में रिफ्यूलिंग कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको रिफ्यूलिंग के वक्त गाड़ी से उतर जाना चाहिए। बीते सालों में सीएनजी रिफ्यूलिंग के वक्त विस्फोट की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं।