मेरठ. ब्यूटी पार्लर में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यह है मामला
सिविल लाइन क्षेत्र में गीतांजलि स्टूडियो पार्लर है। मंगलवार को एक महिला में फेशियल कराने गई थी। आरोप है कि महिला के साथ वहां काम करने वाले कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को धमकी दी गई। महिला ने घर आकर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद महिला के परिवार और अन्य लोग स्टूडियो पर पहुंचे। वहां पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन थाने ले आई। थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि अभी तक महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस आरोपित कर्मचारी को भीड़ के कब्जे से थाने ले आई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।