मेरठ. SSP मेरठ प्रभाकर चौधरी ने मेरठ की सड़कों पर वाहनों की स्पीड के लिए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर लागू रहेगा। बाइक, स्कूटर, स्कूटी, बुलेट मोटरसाइकिल व अन्य दो पहिया वाहनों के लिए 20 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक वाहन चला सकेंगे।
6 सीटर तक थ्री व्हीलर, टेंपो, ऑटो, की स्पीड भी 20 किमी तक रहेगी। 7 सीटर वाले ऑटो या इससे अधिक सीट वाले अन्य यात्री वाहन 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकेंगे। पुलिस वाहन और एंबुलेंस के लिए कोई भी नियम लागू नहीं रहेगा। यातायात नियमों का उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
SSP ने अपनी शक्तियों का किया प्रयोग
SSP मेरठ द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मार्गों पर संचालित वाहन की गति सीमा सबंधी आदेश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम मेरठ क्षेत्र में पड़ने वाले रास्तों पर संचालित वाहनों की अधिकतम सीमा संबंधी आदेश लागू किए हैं।
बेगमपुल से दिल्ली रोड परतापुर इंटरचेंज से भूड़ बराल रजवाहे तक दोपहिया वाहन की गति 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। ऑटो, टेंपो, व अन्य यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा रहेगी।
बेगमपुल से हापुड रोड डंम्पिक यार्ड लोहिया नगर तक दुपहिया वाहन और ऑटो, थ्री व्हीलर की स्पीड 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। 7 सीटर, 8 से 12 सीटर यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
हापुड चुंगी से गढ रोड़ काली नदी के पुल तक दो पहिया वाहन, थ्री व्हीलर 20 किमी की गति से चल सकेंगे। 7 सीटर, 8 से 12 सीटर यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी। यह फोटो एक माह पुरानी है। मेरठ कमिश्नरी के पास से स्कूटी से जाती महिलाएं।
जीरोमाइल से साकेत चौराहा, जेलचुंगी से तेजगढी चौराहा तक दो पहिया, थ्री व्हीलर 20 की स्पीड व 7 सीटर, 8 से 12 सीटर यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
साकेत चौराहा से बिजनौर मार्ग पर यशोदा कुंज तक थ्री व्हीलर, दुपहिया वाहन की गति 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। 7 सीटर, 8 से 12 सीटर यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
जीरोमाइल से हरिद्वार रोड पर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल तक दो पहिया वाहन और थ्री व्हीलर 20 की गति से चल सकेंगे। चालक सहित 7 सीटर, 8 से 12 सीटर यात्री वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
जीरोमाइल से शामली रोड पर नंगलाताशी तक दो पहिया वाहन, थ्री वहीलर की स्पीड 20 की रहेगी। चालक समेत अन्य सभी 7 सीटर से अधिक यात्रियों को ले जाने वाले वाहन 30 किमी की गति से चल सकेंगे।
रोहटा रोड फाजलपुर फ्लाईओवर से गांव डूंगरावली तक भी वाहनों की स्पीड 20 किमी और 30 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
बागपत अड्डा से बागपत रोड पर रामपुर पावटी तक 20 किमी और 30 किमी की स्पीड लागू रहेगी।
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी मार्गों पर दो पहिया वाहन और थ्री व्हीलर वाहन 20 किमी प्रति घंटा, 8 सीटर वाहन से अधिक सीट वाले यात्री वाहनों के लिए यह स्पीड 30 की रहेगी। पुलिस, प्रशासन व एंबुलेस को छूट
पुलिस, प्रशासन व एंबुलेस को छूट
इसके साथ ही इस आदेश में इन मार्गों के शुरूआत से अंतिम स्थान तक जगह जगह साइन बोर्ड प्रतिबंधित स्थानों पर सड़क के स्वामित्व वाले विभाग द्वारा लगाये जा रहे हैं। एंबुलेंस, पुलिस प्रशासन के वाहनों के लिए यह स्पीड लागू नहीं रहेगी।