नई दिल्ली. खराब लाइफस्टाइल और खान पान के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती है। अधिकतर लोगों का वजन बढ़ जाता है। मोटापा एक आम समस्या है, जिससे कोई भी ग्रसित हो सकता है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। मोटापा घटाने के लिए कई लोग जिम में पसीना बहाते हैं, तो कुछ लोग खानपान पर नियंत्रण करना शुरू कर देते हैं। व्यायाम और कठिन रूटीन फॉलो करना इतना आसान नहीं होता। वजन घटाने के लिए मन पर नियंत्रण और शरीर को मेहनत के लिए तैयार करना पड़ता है। ऐसे में लोग वेट लाॅस करने की प्रक्रिया तो शुरू करते हैं लेकिन बाद में इसे लंबे समय तक जारी नहीं रख पाते। लेकिन अगर आप चाहें तो आराम से सोते सोते वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने का यह तरीका सबसे आसान है। अगर आपके पास वर्कआउट करने का समय नहीं है, और आप अधिक मेहनत नहीं करना चाहते, तो बिना डाइट किए भी सोकर वजन घटा सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गहरी नींद में सोने वाले लोग अपना वजन कम कर सकते हैं। सोते समय सांस, पसीने और शरीर में पानी की कमी के कारण व्यक्ति का वजन 83 फीसदी तक कम हो सकता है। हर इंसान के मेटाबाॅजिल्म रेट पर यह निर्भर करता है। इसीलिए सोकर वजन कम किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए रूटीन में सोने के तरीके के बारे में जान लें।

इंसान रोजाना ही सोता है लेकिन सोने की अनियमितता और गलत रूटीन के कारण कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में रोज एक ही समय पर सोने जाएंगे। इससे आपका शरीर खास समय पर सोने के लिए तैयार हो जाएगा। सात से आठ घंटे की गहरी नींद लें। वजन कम करने में यह सहायक होती है।

कई बार लोग सो तो जाते हैं लेकिन उनकी नींद किसी न किसी वजह से डिस्टर्ब होती है। जैसे अगर रूम में रोशनी हो या शोर हो रहा हो तो वह ठीक तरह से सो नहीं पाते। ऐसे में सोने से पहले तैयारी कर लें ताकि अच्छे से सोएं और गहरी नींद आए। इससे आपका वजन कम होगा।

अक्सर लोग रात का डिनर करने के तुरंत बाद सोने के लिए बिस्तर पर लेट जाते हैं। ऐसे में पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और आपका खाना पच नहीं पाता। इसलिए सोते समय आपको मेटाबाॅलिज्म बेहतर तरीके से काम नहीं करता। इसलिए खाना खाने के दो से तीन घंटों के अंतराल में सोना चाहिए।

रात का खाना हल्का हो। कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें। हल्का खाना खाने से सोते समय मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। सोने से पहले चाय कॉफी न पीएं।

जब आप सोते हैं तो ठंडे तापमान में आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आराम से अधिक कैलोरी बर्न हो जाती है। ठंडे तापमान में सोने से गुड ब्राउन फैट की मात्रा बढ़ती है और अतिरिक्त ब्लड शुगर से छुटकारा मिलता है। इसलिए कंबल ओढ़कर न सोएं।