मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव सैनी स्थित एक पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सैनी निवासी कमलकांत पुत्र इंद्रदेव गांव के पास एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। मिल प्रबंधन ने उसे मेरठ स्थित दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी दुर्गा व स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है। एसओ श्योपाल सिंह ने बताया कि श्रमिक कमलकांत उक्त मिल में मजदूरी के दौरान मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया था। जिसने मेरठ अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नही आई है। श्रमिक की दो संतानों में पुत्र व पुत्री हैं।