नई दिल्ली. 2020 में भी दोनों के बीच अफेयर की खबरें चली थी. खबरों की मानें तो प्राची सिंह और पृथ्वी शॉ लगातार एक दूसरे को डेट कर रहे थे. सोशल मीडिया एक्टिविटीज से इनकी नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता था, लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
प्राची सिंह इंस्टाग्राम पर 200 लोगों को फॉलो करती हैं, इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ थे. पृथ्वी शॉ भी 245 लोगों को ही फॉलो करते हैं. इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है. ये दोनों अक्सर एक दूसरे के हर पोस्ट को लाइक और कमेंट करते रहे हैं.
प्राची सिंह का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था. प्राची बेहद खूबसूरत हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. प्राची ने साल 2019 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वे टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं.
पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कही जाने वाली प्राची सिंह ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. प्राची सिंह एक अच्छी एक्टर के साथ-साथ वो बेहतरीन डांसर भी हैं.
आईपीएल 2022 की शुरूआत से पहले पृथ्वी शॉ को जैसे ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया तभी उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहे जानी वाली प्राची ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया पर पहले भी प्राची सिंह पृथ्वी शॉ को बधाई दे चुकी हैं.