अलवर। कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन को धार देने के लिए लगातार किसान नेताओं की महापंचायतों का दौर जारी है। शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में भाकियू नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में टिकैत की गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि इस हमले में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राकेश टिकैत ने इस हमले को लेकर अलवर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद पर आरोप लगाए हैं।
Alwar हमले को लेकर Rakesh Tikait ने किया बडा खुलासा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप…#rakeshtikait #FarmersProtest pic.twitter.com/rd5Tn6Pj2i
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) April 2, 2021
आप राकेश टिकैत पर हुए हमले व उनके बयान का पूरा वीडियो हमारे यूटयूब चैनल Amrish Baliyan पर देख सकते हैं
मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में उस वक्त हमला हुआ जब वो एक सभा को संबोधित कर आगे बढ़ रहे थे, इसी बीच ततारपुर चौराहे पर उनका काफिला पहुंचा ही था कि भीड़ ने टिकैत के काफिले पर पथराव शुरू किया। पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गए। अपने हुए ऊपर हमले पर टिकैत ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने हमला कराया है।
देखें Rakesh Tikait par hamle का पूरा वीडियो#rakeshtikait #rakeshtikaitparhamla #FarmersProtest #alwar pic.twitter.com/nRY9Gy1Vus
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) April 2, 2021
इधर जैसे ही यह खबर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंची, किसान नाराज हो उठे। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर हाइवे जाम कर दिया। हालांकि बाद में दिल्ली बॉर्डर को खोल दिया गया। टिकैत पर हुए इस हमले को लेकर किसान आंदोलन के मंच से बीजेपी को जिम्मेदार ठराया गया है।
भारतीय किसान यूनियन ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप
भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि, “राजस्थान में अलवर के तातारपुर चौराहे पर राकेश टिकैत पर हमला हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।“ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, “हमला करने वाला कुलदीप यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का करीबी है। वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। हम ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं।“
राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने इसपर कड़ी निंदा व्यक्त की। वहीं जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त टिकैत के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बना वहां से निकाल लिया।
अलवर पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि अलवर के तातारपुर चौक पर आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला किया गया। घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।