मेरठ. नगला आर्डर रोड पर सोमवार देर शाम घुड़चढ़ी थी। इसी दौरान तेज आवाज में डीजे बजना शुरू हुआ तभी एक गोवंशी बिदक गया और कई के टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस दौरान मेहमानों और आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने घायलों का उपचार कराया। नगला आर्डर रोड निवासी दिनेशपाल पुत्र ओमकरण की घुड़चढ़ी थी। सोमवार देर शाम बैंड-बाजों के साथ डीजे बजना शुरू हो गया। डीजे की तेज आवाज पर रिश्तेदार भी डांस में मशगूल थे। तभी डीजे की धमक से एक गोवंशी बिदक गया। गोवंशी ने कई लोगों को टक्कर मार दी।

गोवंशी से बचने को अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोवंशी के हमले और भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। किसी तरह बिदके गोवंशी को वहां से भगाया गया। बाद घायल लोगों का उपचार करवाया। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि इसे बाद घुड़चढ़ी की रस्म जल्द कर बरात बागपत रवाना हो गई।