मेरठ. कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं होने की वजह से भीषण गर्मी का शिंकजा और कस गया है। शुक्रवार को मेरठ में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से मुश्किलें और बढ़ गईं। 11 बजे मेरठ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अभी चार से पांच दिन और जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान गर्मी और शुष्क तेज हवा चलती रहेंगी। दिन का तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से मैदानों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून के पहुंचने तक मौसम के मेहरबान बने रहने की उम्मीद है।