नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार असम ,मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ-साथ बारिश के आसार है वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सहित, कर्नाटक में भी अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें की तेजी से बदल रहे मौसम के चलते देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिन उत्तराखंड में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल सुबह-शाम की हल्की ठंड तो महसूस की जा रही है, इसके बाद आने वाले दिनों में भी मौसम लगभग साफ रहेगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में भी तेजी से मौसम में बदलाव होगा। दिल्ली में आंधी आ सकती है। धूलभरी आंधी के दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। वहीं दक्षिण में केरल, तमिलनाडु के तटीय भागों, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

 

बिहार के कई हिस्‍सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यहां पर मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में 9 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

बता दें की बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। यहां पर तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कुल्लू शिमला और सिरमौर में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।