मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है। मेरठ का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री था। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा । मेरठ में शनिवार को 2.5 मिमी बारिश हुई। आज रविवार को अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के बीच रहेगा। आज भी बादल रहेगे और बारिश गरज के साथ या हवा आँधी की संभावना है। एनसीआर और पश्चिमी उप्र में आगामी 20 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। आज दिन में तेज हवा और आसमान में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि इस बार 17 जून को एनसीआर और पश्चिमी उप्र में मॉनसून दस्तक देगा। लेकिन अब इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अब मानसूनी की इन जिलों में एंट्री 20 जून के बाद ही होगी।