मेरठ. वन विभाग ने सोमवार को अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चलाया। लिसाड़ी रोड, शौकीन गार्डन, समर गार्डन इलाकों में दोपहर 2:00 बजे तक चार आरा मशीनें जब्‍त की गई। जब्त आरा मशीनों को लेकर संजय वन में रखने की कार्यवाही की जा रही है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया अवैध रूप से आरा मशीनों के संचालन की शिकायतें पिछले कई दिनों से मिल रही थी। वन विभाग ने अलग-अलग लोकेशन पर चल रही आरा मशीनों की रेकी करा कर पर्याप्त जानकारी एकत्र कर ली थी।

सोमवार को सुबह से ही दल बल के साथ वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई आरंभ की जिससे आरा मशीन संचालकों में अफरा तफरी मच गई। बुलडोजर लगाकर आरा मशीन को उखाड़ने की कार्रवाई की गई इस दौरान संचालकों ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनकी एक न चली। दोपहर 2:00 बजे समर गार्डन मदीना कॉलोनी में आरा मशीन उखाड़ने की कार्रवाई जारी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कई संचालकों को नोटिस देकर मशीनें बंद करने की चेतावनी दी गई थी और उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।

ब्रह्मपुरी एएसपी विवेक यादव रविवार को दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी विपरित दिशा से आ रहे वाहन चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार दौड़ा दी, जिस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रिठानी पीर के पास उसे पकड़ लिया। चालक ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। पीछे से एएसपी भी पहुंच गए तो वह उनसे भी उलझ गया। एएसपी ने बताया कि कार सवार युवक अंकित निवासी पल्लवपुरम है। गाड़ी पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। गाडी के दस्तावेज पूरे नहीं होने पर उसे सीज कर दिया गया।