मेरठ. मेरठ के गंगानगर में गेल गैस की आपूर्ति पाइप लाइन फटने से कई घरों में चूल्हें नहीं जले। घरों में दिन में 12 बजे से गेल रसोई गैस की सप्लाई ठप है। गेल गैस कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे हुए है। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार गैस पाइप लाइन ठीक हुई और फिर सप्लाई सुचारू हो सकी। रजपुरा से गंगानगर ओ-पाकेट तक डाली जा रही सीवर पाइपलाइन डाली जा रही है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में जेसीबी के माध्यम से खुदाई का काम चल रहा है। जेसीबी ने खुदाई के दौरान गेल गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पाइप लाइन क्षेतिग्रस्त्र होने से उसमें से तेजी से गैस निकलने लगी और आसपास गैस की महक फैल गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। काम रहे एमडीए के कर्मचारी और ठेकेदार भी गैस लीक होने से मौके से भाग खड़े हुए।
हालांकि इसकी जानकारी होने पर तुरंत ही गेल गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आपूर्ति को बंद कर दिया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने में जुट गए। गेल गैस लाइन से आपूर्ति बंद होने से गंगासागर कालोनी समेत कई जगहों पर गेल गैस आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों दिन में खाना नहीं बन सका। लोगों को बाहर से खाना मंगवाना पड़ा या फिर रिश्तेदारों के घर से खाना मंगवाया गया। करीब छह घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। रजपुरा तालाब के पास से ओ-ब्लाक, गंगासागर कालोनी व ओ-ब्लाक होेते हुए गंगानगर एक्सटेंशन तक सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। एमडीए का ठेकेदार जेसीबी लेकर आज सोमवार को गंगासागर कालोनी के पास गड्ढे खोदवा रहा था। इसी दौरान जेसीबी ने गेल गैस की आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया।