सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के मजरे किशनपुरा में रात करीब चार बजे प्रधान पद के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

वहीं संघर्ष के दौरान एक कार को तोड़ा गया तो दूसरी में आग लगा दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। दिन निकलने से पहले पुलिस ने मौके से दोनों कारों को हटा दिया है।

बता दें कि इस गांव में मोनू उर्फ नवीन त्यागी और पूर्व प्रधान के पति राकेश के बीच चुनावी मुकाबला है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी है। घटना में राकेश भी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।