नई दिल्ली. कहा जाता है मानव शरीर कुदरत का बनाया एक ऐसा करिश्मा है, जिसमें कई सारी खूबियां हैं। इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक लगातार मानव शरीर पर शोध करते रहते हैं। शोध के दौरान वैज्ञानिक इंसानी शरीर के हर एक अंग के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। खून से लेकर यूरिन की जांच के जरिए शरीर में होने वाली बीमारियों के बारे में पता चलता है। वहीं अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, तो बैक्टीरिया और वायरस भी इंसान को बीमार बना सकते हैं। इसी तरह हमारी त्वचा में संक्रमण और डेड स्किन के बारे में बात की जाए तो इनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता है। आज हम आपको हमारी त्वचा पर पल रहे ऐसे जीव के बारे बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
इंसानों के चेहरे पर संबंध बनाते हैं ये जीव
दरअसल, जब आप सो जाते हैं, तो एक ऐसा भी जीव होता है, जो उस वक्त इंसानी चेहरे पर संबंध बनाते हैं और प्रजनन भी करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये जीव खुली आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। इनको स्किन माइट्स के नाम से जाना जाता है। स्किन माइट्स के आठ पैर होते हैं।
एक नई रिसर्च में ये बात सामने आई कि जब इंसान सो जाते हैं, उस समय ये जीव अपनी आबादी बढ़ाने का काम करते हैं। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि ये जीव हर इंसान की त्वचा में रहते हैं।
लेकिन इनके संबंध बनाने की आदत समझ से परे है। दरअसल, ये इंसानों के सोने के बाद उनके चेहरे पर संबंध बनाकर अपनी आबादी बढ़ाने की क्रिया को अंजाम देते हैं।
इस शोध के नतीजे साइंस जर्नल की रिपोर्ट में प्रकाशित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोडेक्स फॉलिकुलोरम माइट्स लगभग हर इंसान के चेहरे, पलकों और निपल्स पर पाया जाता है। ये हमेशा किसी ना किसी साथी की तलाश में रहता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग की टीम ने किसी स्किन माइट्स की जीनोम सीक्वेंसिंग पर पहली बार रिसर्च किया है। इस दौरान पाया गया कि संबंध स्थापित करते समय ये अनावश्यक कोशिकाओं पर बहते रहते हैं।
इन Skin Mites का आकार केवल 0.01 इंच यानि 0.3 मिमी लंबे होते हैं। जैसे-जैसे हमारी त्वचा में छिद्रों की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे इनकी तादाद भी बढ़ती जाती है।