मेरठ। जनपद के कॉलेज में कानून की पढाई कर रहे एक छात्र की उसके करीबी दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर लिया है पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या से पहले कुकर्म करने की भी बात स्वीकार की है। पुलिस छानबीन में जुट गई।
मृतक छात्र यश रस्तोगी (21) मेडिकल थाना के जागृति विहार निवासी लॉ की पढ़ाई कर रहा था। 26 जून की शाम को यश अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था। यश ने अपने घर पर कहा था, ”मैं अभी कुछ देर में आ जाउंगा”। लेकिन वह नहीं आया। परिजनों ने मेडिकल थाने में छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जब यश के मोबाइल की लोकेशन देखी तो उसकी आखिरी लोकेशन लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पिलोखड़ी के पास मिली। शक के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तो को हिरासत में ले लिया। चारों आरोपियों ने पहले पुलिस को कुछ नहीं बताया उसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। शावेज ने पुलिस को बताया कि यश उन्हें ब्लैकमेल करने लगा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शावेज और अली उर्फ अलीजान ने पूछताछ में बताया कि उनका और यश के बीच बहोत गहरा रिश्ता था। इससे पहले उसके साथ कुकर्म भी किया। बाद में चाकू से गर्दन काट दी। फिर शरीर के कई टुकड़े कर दिए। शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया।