नई दिल्ली. पेड़ पौधे घर की खुबसूरती बढ़ाने के साथ वास्तु दोष भी दूर करते है. शास्त्रों में कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में बताया गया है जिनसे न सिर्फ वातारण शुद्ध होता है बल्कि घर की आबो हवा में भी शांति बनी रहती है. इन्हीं में से एक है अशोक का पेड़. हिंदू धर्म में अशोक के वृक्ष को बुहत लाभकारी और पवित्र माना गया है. ज्यादातर लोगों के घरों में लंबे-लंबे अशोक के पेड़ लगे होते हैं. आइए जानते हैं इन्हें घर में लगाने के फायदे और दिशा
अशोक का पेड़ अपने नाम स्वरूप फायदा पहुंचाता है. अशोक के अर्थ होता है जो शोक को दूर करें. इन्हें घर या आसपास लगाने से दुख और दरिद्रता दूर होती हैं. घर में तनाव रहित माहौल रहता है और सुख-समृद्धि आती है.
अशोक का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. अशोक के पत्तों से घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना शुभ माना जाता है. जिस घर के आसपास अशोक का पेड़ होता है वहां बुरी शक्तियों का वास नहीं होता.
वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार माना जाता है. ये पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में फलदायी है. शास्त्रों के अनुसार अशोका का पेड़ घर के मुख्य द्वार के कोने में लगाने से धन आगमन होता है.
मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां बिना रुकावट के सभी कार्य पूर्ण हो जाते है. शुभ कार्यों में इसके पत्तों का विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है. इसे घर या आसपास उत्तर दिशा में ही लगाए तभी इसका पूर्ण लाभ मिलेगा.
अशोक के पेड़ की जड़ के कई उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में इसकी छोटी सी जड़ को निकालकर उसे गंगाजल से साफ कर लें. ये जड़ पूजा स्थान पर रखने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं.