लखनऊ. हाल ही में लखनऊ एक पिटबुल डॉग ने अपनी रिटायर्ड टीचर मालकिन को नोचकर उनकी हत्‍या कर दी थी। अब उसे अपनी मालकिन के न होने का गम सता रहा है। गुरुवार को उसने पिंजरे से निकलने के लिए पूरी ताकत लगाई लेकिन शुक्रवार को शांत हो गया। उसने खाना पीना छोड़ दिया। पिंजड़े में डाली गई दाल-रोटी और बिस्किट को छुआ तक नहीं। नगर निगम के डॉक्‍टरों ने उसके लिए चिकन मंगाया तब जाकर उसने भोजन किया।

डॉक्‍टरों ने पिटबुल के बर्ताव से अनुमान लगाया कि वह उदास है। मालिक से दूर होने से उसे तकलीफ महसूस हो रही थी। इसी वजह से उसने कुछ नहीं खाया। डाक्टरों ने शाकाहारी भोजन में दाल-रोटी और बिस्किट दूध दिया, लेकिन उसे छुआ तक नहीं। बाद में चिकन मंगाने पर भोजन किया।

खाने के बाद वह फिर गुमसुम हो गया। पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि हाव भाव से लग रहा था कि वह मालिक से बिछड़कर परेशान है। बताया कि कुत्ते के मालिक का फोन नहीं है। न वह देखने आया। कुत्ते की अच्छे से देखभाल की जा रही है। उसने शाकाहारी चीजें नहीं खायीं तब उसके लिए चिकन का इंतजाम कराया गया।